Chambalkichugli.com

MP Soldier Suicide: एसएएफ जवान ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी-ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

MP Soldier Suicide

MP Soldier Suicide: नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में 25वीं बटालियन एसएएफ के जवान लोचन सिंह यादव ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। व्हाट्सऐप मैसेज भी मिला है, जिसमें जवान ने आत्मघाती कदम के लिए पत्नी प्रीति यादव, ससुर रामकरण यादव, सास और साले को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने चारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

32 वर्षीय लोचन वैदिक बिहारी कॉलोनी में रहते थे। मंगलवार रात वह घर में अकेले थे। सुबह करीब पांच बजे उन्होंने परिजनों को मैसेज भेजा कि पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा रहा हूं और मेरी लाश पर इनकी छाया तक न पड़े।

सुबह करीब दस बजे बहन और भाई पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा और लोचन को फंदे पर लटका पाया। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि प्रीति यादव और रामकरण यादव ने इतना परेशान किया कि जान दे रहा हूं।

मामले में आरोपी फरार

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि सुसाइड नोट और मैसेज से प्रताड़ना का मामला साफ है और जांच जारी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *