Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को थ्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली ने पुणेरी पलटन को 31-28 से हराकर चार साल में दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले टीम ने 2022 में पटना पायरेट्स को हराकर पहला खिताब जीता था।
दिल्ली की जीत में नीरज नरवाल ने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट्स और अजिंक्य पवार ने 6 पॉइंट्स जुटाए। कप्तान आशु मलिक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और केवल 2 पॉइंट्स ही ले पाए, लेकिन टीम का डिफेंस और सपोर्ट रेडिंग ने मैच दिल्ली की झोली में डाल दिया।
फजल अतराचली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
ईरानी डिफेंडर फजल अतराचली को उनकी शानदार डिफेंसिव परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने सीजन में कुल 52 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। फाइनल में पुणे की ओर से आदित्य शिंदे ने 10 रेड पॉइंट्स लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
दूसरे हाफ में संभली दिल्ली
पहले हाफ में दिल्ली ने 20-14 की बढ़त बनाई और पुणे को एक बार ऑलआउट किया। रेड में दिल्ली ने 13 पॉइंट्स और पुणे ने 7 पॉइंट्स लिए। दूसरे हाफ में पुणे ने वापसी की कोशिश करते हुए दिल्ली को ऑलआउट किया, लेकिन दिल्ली के मजबूत डिफेंस और टाइम मैनेजमेंट ने बाज़ी पलट दी।
READ MORE: नॉमिनी जोड़ने का नया नियम लागू, पारिवारिक विवाद होंगे खत्म, जानें कैसे