Chambalkichugli.com

MP Foundation Day 2025: मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस, CM मोहन यादव करेंगे विज़न 2047 जारी

MP Foundation Day 2025

MP Foundation Day 2025: भोपाल। मध्य प्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस भव्य तरीके से मना रहा है। 1 से 3 नवंबर तक राज्यभर में सांस्कृतिक, तकनीकी और पर्यटन गतिविधियों का आयोजन होगा। लाल परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य का ‘विज़न 2047’ दस्तावेज जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और अर्जुन राम मेघवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पहला दिन: कृष्ण लीला, ड्रोन शो और जुबिन नौटियाल का लाइव कॉन्सर्ट

1 नवंबर को शाम 6:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका में 500 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 2,000 ड्रोन आसमान में अनोखा विजुअल शो प्रस्तुत करेंगे। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल लाइव प्रदर्शन करेंगे। आदिवासी कलाकार भगोरिया, परधोनी, कर्मा और गणगौर नृत्य पेश करेंगे। समापन आतिशबाजी से होगा।

दूसरा दिन: लोक संस्कृति का उत्सव और युवा कला

2 नवंबर को राज्य की संस्कृति और परंपराएं केंद्र में रहेंगी। प्रदेशभर के जनजातीय कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे। युवा कलाकारों का टैलेंट शो, शिल्प मेला, हस्तशिल्प प्रदर्शन और खानपान स्टॉल दिनभर आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

तीसरा दिन: सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य और संगीत संध्या

3 नवंबर को उज्जैन की ‘विशाला सांस्कृतिक समिति’ 150 कलाकारों के साथ महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ प्रस्तुत करेगी। लाइव रथ, स्पेशल इफेक्ट्स, एलईडी ग्राफिक्स से ऐतिहासिक दृश्यों को जीवंत किया जाएगा। समापन गायिका स्नेहा शंकर के लाइव कॉन्सर्ट से होगा।

MP में शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

स्थापना दिवस पर प्रदेश को बड़ी सौगात मिलेगी। सरकार PM Shri हेलिकॉप्टर टूरिज्म सेवा लॉन्च करेगी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भोपाल से उज्जैन तक पहली उड़ान भरेंगे। नियमित सेवा 20 नवंबर से शुरू होगी।

READ MORE: पास्टर गॉडविन केरल से लेता था 60 हजार सैलरी, रिमांड में किए कई खुलासे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *