Chambalkichugli.com

Cough Syrup Scandal: 22 मासूमों की मौत के बाद आरोपी डॉक्टर की पत्नी पुलिस के हत्थे, फरारी के ठिकानों ने चौंकाया

Cough Syrup Scandal

Cough Syrup Scandal: एमपी के चर्चित कफ सिरप कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहरीला सिरप पीने से 22 बच्चों की मौत के मामले में फरार चल रही सह-आरोपी ज्योति सोनी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। वह मुख्य आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी है। बता दें वह लंबे समय से कानून से बचने की कोशिश कर रही थी।

हाईकोर्ट से जमानत की कोशिश 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए ज्योति पहले बेंगलुरु और फिर बनारस में छिपी रही। इस दौरान उसने जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने परासिया में दबिश देकर उसे पकड़ा।

स्टॉक रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप 

ड्रग विभाग की जांच में सामने आया था कि ज्योति ने फॉर्मासिस्ट सौरभ जैन और न्यू अपना फार्मा संचालक राजेश सोनी के साथ मिलकर कफ सिरप कोल्ड्रिफ (Cough Syrup Scandal) के स्टॉक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की। आरोप है कि तीनों ने सबूत मिटाने और डॉ. सोनी को बचाने का प्रयास किया। सौरभ और राजेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *