Chambalkichugli.com

MP Welfare Schemes: प्रधानमंत्री मोदी के ‘गरीब कल्याण’ विजन को मध्य प्रदेश में आगे बढ़ा रही मोहन सरकार

Modi Welfare Schemes

MP Welfare Schemes: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है।

DBT से मिला करोडो लोगों को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले जा चुके हैं, जिससे करोड़ों लोगों को पहली बार बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। वहीं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 50 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है।

NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा कवच, पेपर लीक रोकने को विशेषज्ञों का लॉकडाउन और डिजिटल निगरानी सख्त

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला आशियाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ से अधिक पक्के घरों का निर्माण किया गया है। इस योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को नए घर प्रदान किए गए हैं।

जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा नल का जल

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हुआ है और अब महिलाओं को पानी लेने के लिए मीलों दूर नहीं जाना पड़ता।

INDIA गठबंधन में बढ़ती दरारों पर भाजपा का हमला, शहजाद पूनावाला बोले- न साझा विजन बचा, न किसी मिशन पर सहमति

उज्जवला योजना से महिलाओं को मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। इससे स्वच्छता को बढ़ावा मिला है और खुले में शौच की समस्या में बड़ी कमी आई है।

81 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त राशन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 86 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। इस योजना ने गरीब परिवारों को महंगे इलाज की चिंता से राहत दी है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Congress Social Media Campaign: कांग्रेस ने शुरू किया ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान, युवाओं और क्रिएटर्स को जोड़ने की पहल

गरीब कल्याण से विकसित भारत की ओर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। मध्य प्रदेश सरकार भी केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News