Chambalkichugli.com

MP Investment and Export : CM बोले-मध्य प्रदेश बना निवेश का नया केंद्र, LAC देशों के साथ व्यापार में 19% की बढ़ोतरी

MP INVESTMENT

MP Investment and Export : इंदौर। मध्य प्रदेश अब सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इंदौर में आयोजित ‘मध्य प्रदेश (भारत)-LAC व्यापार एवं निवेश फोरम 2026’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश तेजी से निवेश और निर्यात के क्षेत्र में मजबूती से उभरा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लैटिन अमेरिका और कैरेबियन (LAC) से आए राजदूतों, उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पारदर्शी नीतियां उपलब्ध हैं। यही वजह है कि देश-विदेश की कंपनियां यहां निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने वित्तीय प्रदर्शन का दिया बड़ा संकेत, केंद्र सरकार को मिला 8,813 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक

LAC देशों के साथ व्यापार में 19% वृद्धि

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्य प्रदेश से लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों को होने वाले निर्यात में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश का निर्यात बढ़कर 3,835 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे उद्योगों को काम करने में आसानी हो। इसी दिशा में जन विश्वास अधिनियम के तहत 108 पुराने और जटिल नियमों को समाप्त या सरल किया गया है।

NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा कवच, पेपर लीक रोकने को विशेषज्ञों का लॉकडाउन और डिजिटल निगरानी सख्त

इसके जरिये नए उद्योगों को मंजूरी मिलने और कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया पहले से जयादा आसान हो जाएगी।

MP Investment and Export
MP Investment and Export

वैश्विक मंच पर मजबूत हो रही प्रदेश की पहचान

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंध केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने का भी काम कर रहे हैं।
MP Welfare Schemes: प्रधानमंत्री मोदी के ‘गरीब कल्याण’ विजन को मध्य प्रदेश में आगे बढ़ा रही मोहन सरकार

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश का अर्थ सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और समृद्धि के नए अवसरों से जुड़ना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News