Chambalkichugli.com

Khandwa News: मुस्लिम युवती ने बदला धर्म, हिन्दू रीति से की शादी

Khandwa News

Khandwa News: खंडवा में एक अनोखी शादी चर्चा में है। धार जिले की रुखसार नाम की युवती ने सनातन धर्म स्वीकार कर खंडवा के युवक विशाल राजपूत संग हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया। विवाह महादेवगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर परिसर में हुआ। विवाह से पहले युवती ने विधिवत रूप से सनातन धर्म अपनाया और रामचरितमानस पढ़ने का संकल्प भी लिया।

बचपन से थी सनातन में रुचि

धार की रहने वाली रुखसार धर्म परिवर्तन के बाद वंशिका नाम से पहचानी जा रही है। वंशिका ने बताया कि बाल्यकाल से ही सनातन परंपराओं में रुचि थी। घर में अक्सर बिंदी लगाने और साड़ी पहनने की आदत रहती थी। मन में आस्था होने के कारण धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया। (Khandwa News)

वंशिका के परिवार द्वारा 27 नवंबर को निकाह की तैयारी हो रही थी। वंशिका निकाह के पक्ष में नहीं थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर खंडवा के युवक विशाल राजपूत से पहचान हुई। जीवनसाथी के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया।

READ MORE: सल्फास से बनी जहरीली गैस, कूलर चलते ही कमरे में फैली, भाई-बहन की मौत…

महादेवगढ़ में वैदिक रीति से विवाह

वंशिका और विशाल ने महादेवगढ़ पहुंचकर विद्वान ब्राह्मण की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ सात फेरे लिए। इस अवसर पर मंदिर के सेवकों ने नव दंपति को श्रीरामचरितमानस की प्रति भेंट की। वंशिका ने इसे आदर से स्वीकार किया।

शादी के बाद वंशिका ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह अपनी इच्छा से लिया है। किसी दबाव का सवाल नहीं है। जीवन में आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का लक्ष्य रखा। अब विवाह के बाद सनातन संस्कृति के अनुरूप जीवन बिताने की इच्छा रखती हैं। (Khandwa News)

हरिहर मिलन दिवस पर वैदिक रीति से हुआ विवाह

महादेवगढ़ मंदिर परिसर में वंशिका और विशाल ने हरिहर मिलन दिवस पर वैदिक विधि से विवाह संस्कार पूरे किए। इस अवसर पर स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विवाह के दौरान मंत्रोच्चार, कन्यादान और सात फेरे सहित सभी पारंपरिक हिंदू विधियों का पालन किया गया।

समारोह में हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल भी उपस्थित रहे। पालीवाल ने कहा कि यह विवाह स्वेच्छा से हुआ है । युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया। पालीवाल का कहना है कि अतीत में धर्मांतरण पर दबाव जैसी परिस्थितियाँ कई धर्मों में देखने को मिलती रहीं, जबकि सनातन परंपरा स्वेच्छा और आस्था को सर्वोपरि मानती है। उनका कहना है कि वंशिका ने बिना किसी दबाव के जीवनसाथी और धर्म चयन का निर्णय लिया।

READ MORE: भाई के जूते पहनकर मैदान में उतरी थीं Kranti Goud, जानिए संघर्ष की अनसुनी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *