CM MOHAN YADAV: मध्यप्रदेश। भोपाल के लालघाटी स्थित प्रसिद्ध गुफा मंदिर में गुरुवार को धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। यहां आयोजित हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 12 वर्ष पुरे होने के अवसर पर किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे और भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लिया।
सोने की चमक पड़ी फीकी! गोल्ड ETF में टूटा लगातार निवेश का सिलसिला, निवेशकों ने की मुनाफावसूली
महा-आरती में शामिल हुए CM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुफा मंदिर में भगवान हनुमान की महाआरती में भी सहभागिता की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण और भक्ति का माहौल बना रहा।
फोन पर ऑर्डर, घर तक डिलीवरी: देवास में अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, 79 हजार की शराब जब्त
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। आयोजन के बाद मुख्यमंत्री के दिल्ली रवाना होने की भी जानकारी सामने आई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और जनकल्याण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं।