Chambalkichugli.com

Dowry Case: दतिया में विवाहिता की शिकायत पर ससुराल वालों पर दहेज और मारपीट का केस दर्ज

Dowry Case

Dowry Case: दतिया जिले के ( Dowry Case) में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने अपने पति सतीश जाटव और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ (Dowry Case) में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 1 फरवरी 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने करीब 15 लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष अब भी 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा है।

मारपीट और धमकी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति सतीश, ससुर रामसिंह, सास कमला और जेठ जितेंद्र ने कई बार उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और आत्महत्या करने के लिए भी मजबूर किया।

पीड़िता का कहना है कि लगातार शारीरिक हिंसा के कारण उसकी तबीयत पर गंभीर असर पड़ा है और अब वह दोनों कानों से ठीक से सुन नहीं पा रही है। यह घटना (Dowry Case) में समाज में बढ़ती दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

READ MORE:  धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची टीम, फादर बोले – सभी माता-पिता ईसाई

पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ (Dowry Case) के तहत दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार, महिला के मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *