Chambalkichugli.com

MP High Court ने ‘Haq’ फिल्म पर रोक से किया इनकार, Shah Bano Case पर बनी है मूवी

Haq film Shah Bano case

 Shah Bano case: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ( Haq film Shah Bano case) पर आधारित फिल्म ‘हक’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। शाहबानो की बेटी और कानूनी वारिस सिद्दिका बेगम खान ने कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म के रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

याचिका में कहा गया कि फिल्म में शरिया कानून को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

अनुमति नहीं लेने का आरोप 

सिद्दिका बेगम ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुपर्ण एस. वर्मा और प्रोडक्शन हाउस जंगली पिक्चर्स तथा बावेजा स्टूडियोज ने (Haq film Shah Bano case) बनाने से पहले उनकी कोई अनुमति नहीं ली। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरपर्सन को भी कानूनी नोटिस भेजा था।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला (Haq film Shah Bano case)

हाईकोर्ट ने इससे पहले 4 नवंबर को दो घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। बताया गया है कि फिल्म ‘हक’ (Haq film Shah Bano case) 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में हैं।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट तौसीफ वारसी ने दलील दी कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जो शाहबानो की प्रतिष्ठा और परिवार की छवि को धूमिल करते हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करती है।

READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा

हितेश मेहता ने क्या कहा (Haq film Shah Bano case)

वहीं, जंगली पिक्चर्स की ओर से सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया और इंसोमनिया मीडिया एंड कंटेंट सर्विसेज लिमिटेड के हितेश मेहता ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए दृश्य (Haq film Shah Bano case) के संदर्भ में अपमानजनक नहीं हैं। इन्हें संवेदनशीलता के साथ पेश किया गया है।

कौन हैं शाहबानो (Haq film Shah Bano case)

शाहबानो पहली मुस्लिम महिला थीं जिन्होंने गुजारा भत्ते के लिए कोर्ट में केस जीता था। उनकी बेटी का कहना है कि फिल्म ‘हक’ उनके निजी जीवन और संवेदनशील पारिवारिक घटनाओं को गलत तरीके से प्रदर्शित करती है। हाईकोर्ट ने अब इस याचिका को खारिज कर फिल्म रिलीज (Haq film Shah Bano case) पर रोक से इनकार कर दिया है।

READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *