Chambalkichugli.com

Gwalior News: पुलिस और Yogi Gurjar Gang की मुठभेड़…

Yogi Gurjar Gang

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और कुख्यात डकैत Yogi Gurjar Gang व कल्ली गुर्जर गिरोह के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने हस्तिनापुर के जंगलों में पूरी घेराबंदी कर रखी है । जानकारी के मुताबिक, Yogi Gurjar पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित है। यह वही डकैत है, जिसने हाल ही में एक गर्भवती महिला का उसके ससुराल से बंदूक की नोक पर अपहरण किया था।

कुछ समय से शांत पड़े चंबल के बीहड़ों में एक बार फिर Yogi Gurjar Gang की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बताया जाता है कि योगेंद्र उर्फ Yogi Gurjar अपने 16 सदस्यों की गैंग के साथ फिर से सक्रिय हो गया है। यह गैंग हथियारों से लैस है। मुरैना, धौलपुर व ग्वालियर के जंगलों में दिखाई दे रही है। पुलिस ने गिरोह के खात्मे के लिए जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Read more: दतिया में विवाहिता की शिकायत पर ससुराल वालों पर दहेज और मारपीट का केस दर्ज

बीते 8 अक्टूबर को Yogi Gurjar Gang ने ग्वालियर में एक दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था। गैंग ने एक गर्भवती विवाहित महिला को उसके ससुराल से सरेआम उठा लिया था। पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी के बाद महिला को 24 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया था।

आखिर कौन है Yogi Gurjar

डकैत Yogi Gurjar की अपराध गाथा लंबी है। वह धौलपुर, श्योपुर, मुरैना और ग्वालियर के सीमावर्ती इलाकों में आतंक का पर्याय बना हुआ है। मूल रूप से मुरैना जिले के तिलौदा गांव का रहने वाला Yogi Gurjar पहले गुड्डा गुर्जर गिरोह का सदस्य था। उस गैंग के खत्म होने के बाद उसने खुद का गिरोह बना लिया।

इस पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास समेत 15 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल इस डकैत पर 15 हजार रुपये का इनाम है, जिसे बढ़ाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

READ MORE:  धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची टीम, फादर बोले – सभी माता-पिता ईसाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *