Chambalkichugli.com

चुलबुल पांडे की स्टाइल में पुलिस ने दबोचा, Gwalior Gangwar का था आरोपी

Gwalior Gangwar

Gwalior Gangwar: ग्वालियर पुलिस ने (Gwalior Gangwar ) गैंगवार के मुख्य आरोपी रिंकू कमरिया को गुरुवार शाम दतिया जिले के गौराघाट थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू पर अपने साथियों के साथ मिलकर विजय प्रताप और उनके दोस्त हकीम पाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह घटना रविवार 2 नवंबर की देर रात करीब 11:20 बजे हुई थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकालकर सीन रिक्रिएशन भी कराया।

वर्चस्व की लड़ाई में चली थीं गोलियां

पुलिस के अनुसार, (Gwalior Gangwar ) रिंकू कमरिया और घायल विजय प्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई और पांच लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी रंजिश में रिंकू और उसके साथियों ने घासमंडी हाऊखाना मिर्जापुर मस्जिद के पास रोड इलाके में करीब 15 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान लगभग 35 गोलियां चलाई गईं, जिसमें विजय प्रताप को तीन और हकीम पाल को एक गोली लगी थी।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

जंगल से किया गैंगवार आरोपी को गिरफ्तार

ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी (Gwalior Gangwar ) को एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है। रिंकू कमरिया और उसके फरार साथी अन्नी कमरिया, छोटू कमरिया, कालू कमरिया और रमेश कमरिया पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

फिलहाल, पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि (Gwalior Gangwar) मामले में बाकी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस का कहना है कि वर्चस्व और पैसे के लेन-देन को लेकर हुए इस गैंगवार ने शहर में दहशत फैला दी थी, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *