Chambalkichugli.com

INDORE BRICKS SUMMIT: इंदौर में BRICS कृषि सम्मेलन का आगाज, CM बोले- BRICS देशों के अनुभवों से मजबूत होगा कृषि क्षेत्र

INDORE BRICK SUMMIT

INDORE BRICKS SUMMIT: इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 11 से 13 जून तक आयोजित होने वाले BRICS कृषि सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हो गया है। जहां आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य देश के कृषि मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। सम्मेलन में BRICS देशों समेत 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की ओर से आयोजित विशेष डिनर कार्यक्रम में शामिल होकर विदेशी प्रतिनिधियों, राजदूतों और कृषि मंत्रियों का स्वागत किया।

राज्यसभा चुनाव विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश, मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, संवैधानिक सीमाओं का दिया हवाला

कृषि सेक्टर को बढ़ावा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘एग्रीकल्चर ईयर’ के दौरान आयोजित यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, नवाचार और साझेदारी को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के देशों के साथ सहयोग और साझा विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने मध्यप्रदेश की धरती पर आए सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इंदौर में आयोजित यह सम्मेलन खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और छोटे किसानों को सशक्त बनाने में मदद करेगा।

 

कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार

तीन दिवसीय सम्मेलन में ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, यूएई सहित कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। 12 जून को कृषि मंत्रियों के बीच विशेष संवाद आयोजित होगा, जबकि 13 जून को BRICS देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक होगी, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको की शानदार शुरुआत, साउथ अफ्रीका को 2-0 से रौंदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन केवल कृषि क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर भी मिलेगा।

सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधि इंदौर और मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होंगे। इसके तहत वे राजवाड़ा, छप्पन दुकान, सराफा और मांडू जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। जिससे उन्हें मध्यप्रदेश की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

BRICKS SUMMIT 2026
BRICKS SUMMIT 2026
BRICKS SUMMIT 2026
BRICKS SUMMIT 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News