Shivpuri Fake Fertilizer Case: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बड़ौदी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे नकली खाद के गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने 1200 कट्टे नकली डीएपी खाद के जब्त किए हैं।
बताया जा रहा है कि इन खाद की कीमत करीब 16 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान (Shivpuri Fake Fertilizer Case) के आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया है।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
नकली खाद की शिकायत पर हुई कार्रवाई
प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शिवपुरी निवासी वीरेंद्र गुप्ता के गोदाम में नकली खाद तैयार की जा रही है। यह सूचना (Shivpuri Fake Fertilizer Case) से जुड़ी थी, जो भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के माध्यम से दी गई। सू
चना के आधार पर गुरुवार देर शाम कृषि उप संचालक पान सिंह करौरिया, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, एसएडीओ संदीप रावत और सहायक संचालक कृषि किरण रावत ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
किराए पर लेकर बना रहे थे नकली खाद
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दीपक अग्रवाल और उसका साथी विकास उर्फ मोनू कदम ने यह गोदाम किराए पर लिया था। वे पिछले एक महीने से यहां डीएपी के नाम पर नकली खाद तैयार कर रहे थे।
मौके पर मिले चौकीदार देवेंद्र रावत ने अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। टीम ने तुरंत गोदाम से खाद जब्त कर पंचनामा बनाते हुए उसे सील कर दिया। इस (Shivpuri Fake Fertilizer Case) में अब फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
किसान संघ की शिकायत से खुला मामला
भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने बताया कि कुछ किसानों ने पिछले साल भी इन्हीं आरोपियों से खाद खरीदा था, जो नकली निकला। इस बार फिर जब किसानों ने खरीदा तो खाद की गुणवत्ता पर संदेह हुआ।
इसके बाद (Shivpuri Fake Fertilizer Case) की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई गई। किसान संघ के पदाधिकारी खुद प्रशासनिक टीम को गोदाम तक लेकर पहुंचे, जहां से यह पूरा गिरोह पकड़ा गया।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें