Sheopur News: श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में Mid Day Meal योजना में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। हुल्लपुर माध्यमिक शाला में बच्चों को थाली के बजाय पुराने रद्दी कागजों पर मिड-डे मील परोसा गया। यह अमानवीय मामला 4 नवंबर को सामने आया, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
मामले के सामने आने के बाद (Mid Day Meal) से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया ।दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विजयपुर एसडीएम ने संबंधित स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द कर दिया, जो स्कूल में भोजन वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
स्कूल प्रभारी पर गिरी गाज
जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने स्कूल प्रभारी भोगीराम धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच में पाया गया कि मिड-डे मील वितरण में भारी लापरवाही बरती गई थी। इसके अलावा बीआरसी और सीएसी को भी नोटिस जारी किए गए हैं। Mid Day Meal से जुड़ी इस लापरवाही ने जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया है।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
कलेक्टर ने दी चेतावनी
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि “बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। भविष्य में किसी भी स्तर पर इस प्रकार की अमानवीयता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में Mid Day Meal व्यवस्था की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और सम्मानजनक भोजन मिल सके।
प्रशासन हुआ सख्त
अब जिले के सभी स्कूलों में Mid Day Meal वितरण की निगरानी बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने टीम गठित कर निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें