Chambalkichugli.com

CM MOHAN YADAV STATEMENT: ATS एक्शन पर गरजे CM मोहन यादव, बोले- देश विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

CM MOHAN YADAV

CM MOHAN YADAV STATEMENT: मध्यप्रदेश। भोपाल। मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की हालिया कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो भविष्य में देश के लिए बड़ा खतरा बन सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ATS ने एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध के पास से बड़ी मात्रा में कट्टरपंथी और जिहादी विचारधारा से जुड़ा साहित्य भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान से संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है।

MP में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का बदला मिजाज, 5 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट; 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश की संभावना

हमें मध्यप्रदेश पुलिस पर गर्व है

डॉ. यादव ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इस तरह के और लोग किसी नेटवर्क का हिस्सा हैं, तो मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें भी चिन्हित कर कानून के दायरे में लाने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने कहा- मुझे खुशी है कि हमारी सरकार के कार्यकाल में पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों के कारण हमें अपनी पुलिस पर गर्व है।

धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे से पहले युकां-एनएसयूआई नेताओं को हिरासत में लिया गया, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन की थी तैयारी

नक्सलवाद का सफाया एक बड़ी सफलता

पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश उन राज्यों में शामिल है, जहां नक्सलवाद को प्रभावी रूप से समाप्त करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करना होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में ATS ने भोपाल से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जांच शुरू की है। मामले की जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं से कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News