Chambalkichugli.com

MP Board 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे

MP Board Exam 2026

MP Board 2026 : परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की मदद के लिए नई पहल शुरू की है। विभाग अब छात्रों के लिए विषयवार संक्षिप्त नोट्स तैयार कर रहा है, जिन्हें ‘वन-लाइनर और माइंड मैपिंग’ नाम दिया गया है। ये नोट्स लगभग 60 से 70 पृष्ठों के होंगे और परीक्षा की तैयारी को आसान बनाएंगे।

वीडियो से बढ़ेगी तैयारी की रफ्तार

विभाग ने बताया कि ये नोट्स स्कूल प्रधानाचार्यों को ईमेल के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी में भेजे जाएंगे। साथ ही छात्रों के लिए मुद्रित पुस्तिकाओं के रूप में भी उपलब्ध रहेंगे (MP Board 2026 )। ये ‘वन-लाइनर नोट्स’ छात्रों को परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करने में मदद करेंगे।

इसके अलावा, MP Board 2026 के तहत अध्याय-वार वीडियो लेक्चर भी तैयार किए गए हैं। ये वीडियो स्कूलों में भेजे जा चुके हैं, ताकि शिक्षक छात्रों को बेहतर तरीके से गाइड कर सकें।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

शिक्षा विशेषज्ञों की चिंता भी आई सामने

हालांकि कुछ शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस पद्धति से छात्रों को परीक्षा पास करने में मदद तो मिल सकती है, लेकिन इससे उनकी विषयों पर गहरी समझ प्रभावित हो सकती है(MP Board 2026)।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

पासिंग प्रतिशत में सुधार

पिछले वर्ष कक्षा 10 का परिणाम 76.42% और कक्षा 12 का 74.48% रहा था। इस बार विभाग का लक्ष्य इन परिणामों में सुधार करना है। ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ नीति खत्म होने के बाद ( MP Board 2026 ) में छात्रों को परीक्षा में सफल बनाने के लिए इस तरह की पहलें की जा रही हैं।

क्या होगा वन-लाइनर नोट्स में खास?

विषय विशेषज्ञों की टीम ने प्रत्येक अध्याय से 30 से 35 महत्वपूर्ण बिंदु चुने हैं। विभाग का मानना है कि पूरा पाठ पढ़ने के बाद इन पॉइंट्स को बार-बार दोहराने से छात्रों की याददाश्त मजबूत होगी (MP Board 2026)। कक्षा 10 के लिए अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित वीडियो तैयार किए गए हैं, जिन्हें स्कूलों में उपलब्ध कराया गया है।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *