पचमढ़ी। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी (Pachmarhi Congress Meeting) में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुखों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) ने शुक्रवार को वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मज़बूत बनाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा।
कमलनाथ ने कहा, “मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की सेवा में समर्पित किया है और अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा। हमें व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती के लिए हाथ मिलाना होगा।”
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
पूर्व मुख्यमंत्री ने Pachmarhi Congress Meeting के दौरान कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस ने 2023 का विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन उसे षड्यंत्र के तहत हराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा देंगे।
Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे
कमलनाथ ने कहा, “हर कोई मुझसे आशीर्वाद मांग रहा है, लेकिन मैं चाहता हूँ कि हम सब मिलकर अपने काम को आशीर्वाद दें। कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। जहाँ भी मेरी ज़रूरत होगी, मैं अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।”
इस Pachmarhi Congress Meeting में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं में एकता और अनुशासन की भावना पैदा करना था।
कमलनाथ ने कहा कि यह समय आत्ममंथन और एकजुटता का है। कांग्रेस की विचारधारा देश की आत्मा है और इसे बचाने के लिए हर कार्यकर्ता को अपना योगदान देना होगा।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान