India vs Australia T20 Series 2025 का आखिरी मुकाबला आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मैच है। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1.15 बजे होगा। टीम इंडिया इस समय (India vs Australia ) 2-1 से आगे है । उसके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक कभी India vs Australia T20 Series नहीं गंवाई है। आज टीम इंडिया के पास लगातार तीसरी बार टी-20 सीरीज जीतने का अवसर है। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजरी से उभरने के बाद चौथे मैच में वापसी कर चुके हैं और आज का मुकाबला भी खेलेंगे।
टी-20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला
दोनों टीमों के बीच अब तक 36 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 22 में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 12 मैच जीत सका। ऑस्ट्रेलिया में हुए 16 मैचों में भारत 9 और ऑस्ट्रेलिया 5 मुकाबले जीत सका। इस सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि भारत ने तीसरे और चौथे मुकाबले में वापसी कर बढ़त बना ली।
Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..
वरुण चक्रवर्ती बने भारत के सबसे सफल गेंदबाज
इस India vs Australia T20 Series में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों में 159.09 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती पांच विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह संजू सैमसन से ओपनिंग कराई जा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इस India vs Australia में पूरी तरह फ्लॉप रहे। टीम के लिए टिम डेविड ने 89 रन बनाए और वे सबसे सफल स्कोरर रहे। कप्तान मिचेल मार्श टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए।
READ MORE: कमलनाथ बोले – कांग्रेस को बचाना है तो सबको साथ आना होगा
पहले बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा फायदा
ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फायदा मिलता है। यहां 2006 से 2024 तक खेले गए 11 टी-20 में से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते। भारत ने यहां 2018 में एकमात्र टी-20 खेला था, जिसमें उसे 4 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी