Chambalkichugli.com

Bhind News: रेत से भरे ट्रैक्टर को लगाई आग, ड्राइवर से की मारपीट

Bhind News

Bhind News: भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र के बरौठी गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात ग्रामीणों और रेत माफिया के बीच तनाव बढ़ गया। बताया गया कि सरकारी रास्ते और मरघट की जमीन पर लंबे समय से illegal sand mining चल रहा था। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की चुप्पी बनी रही।

तनाव उस समय बढ़ गया जब ग्रामीणों ने रात में रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोक लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैक्टर कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया।

Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला…

रोकने पर हुआ झगड़ा

घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक से मारपीट भी की गई। आग बुझाने की कोशिश से पहले ही वाहन पूरी तरह जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया (Bhind sand mining)।

2 लोगों पर FIR दर्ज

अमायन थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि घटना में अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक से मारपीट और आग लगाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (Bhind sand mining)।

Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से अवैध Bhind sand mining लगातार बढ़ रही है। पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के तबादले के बाद कार्रवाई में ढील आई है। वर्तमान कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा के कार्यकाल में खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारी किसी ठोस कदम से बचते नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रेत माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा (Bhind sand mining)।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *