Datia News: दतिया। सेवड़ा तहसील के भगुवापुरा गांव में शुक्रवार देर रात नाले में छिपे एक 5 फीट लंबे मगरमच्छ ने लोगों में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पानी हटवाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे रतनगढ़ क्षेत्र की सिंध नदी में छोड़ दिया गया।
Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..
इस पूरी कार्रवाई का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मगरमच्छ पिछले कई महीनों से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पास बहने वाले नाले में दिखाई देता था। कई बार सूचना देने के बावजूद टीम के पहुंचने से पहले वह गायब हो जाता था।
सोशल मीडिया पर वायरल (Datia News)
मंगलवार दोपहर जब मगरमच्छ दोबारा नाले किनारे दिखा, तो ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू में किया।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है। अब अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। (Datia News)
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी