CM Mohan Yadav News: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की अगली डेस्टिनेशन कैबिनेट अब भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर में आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में जगदीशपुर के पुराने किले और उसके इतिहास की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को यहां कैबिनेट बैठक की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
राख’ में भोपाल के प्रसन्न सोनी का दमदार अभिनय, जटिल किरदार ने खींचा ध्यान
जगदीशपुर का ऐतिहासिक महत्व देशभर तक पहुंचे
मुख्यमंत्री का मानना है कि जगदीशपुर का ऐतिहासिक महत्व देशभर तक पहुंचना चाहिए। इसी उद्देश्य से यहां कैबिनेट बैठक आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि इस क्षेत्र की विरासत को नई पहचान मिल सके।
प्रिंस यादव मौत विवाद: कोचिंग जगत से उठकर राजनीति तक पहुंचा मामला, जांच पर टिकी निगाहें
मुख्य सचिव सहित अधिकारी रहे मौजूद
संस्कृति विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जगदीशपुर के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को प्रमुखता से सामने लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने बैठक से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य सचिव सहित संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
GWALIOR RAPE-BLACKMAIL CASE: नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने थाने में खाया जहर
पहले भी कई ऐतहासिक जगहों पर हुई बैठक
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार पहले भी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर कैबिनेट बैठकें आयोजित करती रही है। इंदौर के राजवाड़ा, खरगोन के महेश्वर, दमोह के संग्रामपुर और खजुराहो में डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित की जा चुकी है। अब इस सूची में जगदीशपुर का नाम भी जुड़ने जा रहा है।
बता दें कि कुछ वर्ष पहले इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया गया था। ऐसे में यहां होने वाली कैबिनेट बैठक को क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।