Sheopur crimes: श्योपुर। अपनी बेटी को वापस लाने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवती के परिजन मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद और सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यहां उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि युवक पिछले कई सालों से युवती के संपर्क में था और अब उसे अपने साथ ले गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा परिवार को धमकाने का भी प्रयास किया गया।
बुजुर्ग और बाइक के ऊपर से गुजर गया कंटेनर, फिर भी बच गई जान; पैर में गंभीर चोट, लगे 20 टांके
परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
एसपी कार्यालय पहुंचे युवती के पिता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी बेटी को जल्द वापस लाया जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो वह अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।
इस बयान के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
बकाया किराया मांगना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला; बचाव में आए परिजन भी घायल
VHP ने निष्पक्ष जांच की मांग की
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जनक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।