Chambalkichugli.com

Jitu Patwari Gwalior visit: OTF मैराथन में शामिल हुए जीतू पटवारी, बोले- सरकारी भर्तियों में बार-बार फीस क्यों ले रही सरकार?

PPC chief Jitu Patwari gwalior

Jitu Patwari Gwalior visit: ग्वालियर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को युवाओं के साथ दौड़ते हुए आए। ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित OTF (वन टाइम फीस) मैराथन में शामिल हुए। जहां उन्होंने सभी सरकारी भर्तियों में बार-बार फीस लेने के बाबत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भर्तियों के लिए युवाओं से बार बार परीक्षा शुल्क लेना उनके साथ अन्याय है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह यादव द्वारा आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और युवा शामिल हुए।

 

NEET और CBSE को लेकर जताया विरोध

यह मैराथन NEET और CBSE परीक्षाओं में सामने आए विवादों और कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, क्योंकि इससे लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है।

आज का राशिफल 17 जून 2026: कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मेला ग्राउंड से फूलबाग तक दौड़े युवा

मैराथन की शुरुआत ग्वालियर के मेला ग्राउंड से हुई, जो फूलबाग तक पहुंची। रास्ते भर युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में युवाओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।

क्या आधार के सहारे बन रहे वोटर और साबित हो रही नागरिकता? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्यों और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

उदय भानु चिब सहित कई नेता हुए शामिल

मैराथन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

पेपर लीक और फर्जी दावों पर रोक के लिए सरकार का कड़ा कदम, Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध; Android यूजर्स के लिए डाउनलोड बंद

छात्रों के भविष्य को लेकर उठाई आवाज

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी सीधे छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती है। इसलिए शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की जरूरत है।

Sheopur crimes: श्योपुर में हिंदू युवती को भगाने के मामले में विहिप का प्रदर्शन, पिता ने की न्याय की मांग

इससे पहले मशाल जुलूस निकालकर जताया था विरोध

इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस ने NEET और CBSE परीक्षा से जुड़े कथित घोटालों के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News