Gwalior train theft: मध्यप्रदेश। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक इंजीनियर उस समय परेशान हो गए, जब ट्रेन से उतरने के बाद उसे पता चला कि उसका सूटकेस गायब है। लेकिन चिंता की वजह सिर्फ सूटकेस नहीं, बल्कि उसमें रखे 10 लाख रुपये थे।

सूचना मिलते ही जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों में सूटकेस बरामद ढूंढ निकला।
दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे थे राजीव खन्ना
जानकारी के मुताबिक, जिंदल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत राजीव खन्ना ट्रैन में दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे थे। उनके पास एक सूटकेस था, जिसमें करीब 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर उतरने के बाद जब उन्होंने अपना सामान देखा तो सूटकेस गायब मिला।
शिकायत मिलते ही GRP ने संभाला मोर्चा
सूटकेस में इतनी बड़ी रकम होने के कारण राजीव खन्ना तुरंत GRP बीजी थाना पहुंचे और मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर ने टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ट्रेन स्टाफ सहित अन्य लोगों से पूछताछ की।
2 से 3 घंटे में मिला सूटकेस
लगातार जांच और तलाश के बाद जीआरपी टीम को सफलता मिली और करीब 2 से 3 घंटे के भीतर सूटकेस बरामद कर लिया गया। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर राजीव खन्ना ने राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की सराहना करते हुए टीम का आभार भी जताया।