Chambalkichugli.com

Ladli Bahna Yojana लाभार्थियों के लिए खुशखबरी

Ladli Bahna Yojana

Ladli Bahna Yojana: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिवनी जिले में लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1,500 की नवीनतम किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को ₹1,250 प्रति माह मिल रहे थे, लेकिन हाल ही में राज्य कैबिनेट ने ₹250 की वृद्धि को मंजूरी दी है।

1.27 करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

राज्य सरकार के अनुसार, इस बार कुल ₹1,587 करोड़ की राशि 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। यह भुगतान सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाएगा, ताकि लाभार्थियों तक राशि सुरक्षित और पारदर्शी रूप से पहुँचे।

सीएम मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा — “प्रदेश की बहनों से लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का वादा किया था, आज उसे पूरा करने का दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि जिला सिवनी से प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में ₹1,500 अंतरित करूंगा।”

Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख

योजना की शुरुआत

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। शुरू से अब तक राज्य सरकार 29 किश्तों में ₹44,900 करोड़ से अधिक की राशि लाभार्थियों को दे चुकी है।

Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

राज्य के खजाने पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

योजना की राशि ₹1,500 करने से सरकार का मासिक खर्च ₹1,905 करोड़ और वार्षिक खर्च ₹22,860 करोड़ तक पहुँच जाएगा। साथ ही, राज्य के खजाने पर ₹3,810 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा, लेकिन सरकार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह निवेश जरूरी है।

महिलाओं के लिए बनी मिसाल

लाड़ली बहना योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा सहारा दिया है। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने परिवार और बच्चों की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *