Gwalior News: ग्वालियर में ऑटो चालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले हुई इस वारदात में पुलिस को पहले ऑटो चालक पर ही शक था, लेकिन फोरेंसिक जांच में सच्चाई सामने आ गई।
बोलेरो सवार ने ब्रेक लगने पर की मारपीट
सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हरिहर नगर निवासी रघुनंदन शर्मा सोमवार रात अपना ऑटो लेकर मुरैना बानमोर से पुरानी छावनी आ रहे थे। रास्ते में नंगा नाला रोड पर अचानक मवेशी सामने आ जाने पर उन्होंने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रही बोलेरो गाड़ी टकरा गई।
इसके बाद बोलेरो में सवार दो युवक उतरे और ऑटो चालक से झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने चालक को झाड़ियों में ले जाकर गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख
पुलिस को पहले था ऑटो चालक पर शक
वारदात के बाद पुलिस को लगा कि ऑटो चालक ने बोलेरो सवारों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। लेकिन जब फोरेंसिक एक्सपर्ट ने उसका हैंड स्वैब टेस्ट किया, तो गन पाउडर के निशान नहीं मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि गोली बोलेरो सवारों ने ही चलाई थी।
Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
CCTV से पकड़ी गई बोलेरो
पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरे खंगाले, जिससे बोलेरो का नंबर मिला। नंबर के आधार पर टीम राजस्थान के बसेड़ी पहुंची और आरोपी श्रीकांत पुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया, “ऑटो चालक पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान