Chambalkichugli.com

Shivpuri Illegal Sand Mining: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

Shivpuri Illegal Sand Mining

Shivpuri Illegal Sand Mining: शिवपुरी जिले के कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने नरवर तहसील के ग्राम थरखेड़ा में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां लंबे समय से रेत की अवैध खुदाई और ट्रांसपोर्टेशन की शिकायतें मिल रही थीं।

संयुक्त टीम ने मारी रेड

अनुविभागीय अधिकारी करैरा (राजस्व), एमडीओपी करैरा, तहसीलदार नरवर, खनिज अधिकारी शिवपुरी और खनि निरीक्षक सोनू श्रीवास सहित राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान एक पॉकलेन मशीन (EX200), एक 12 चक्का डम्पर, एक 6 चक्का डम्पर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

सभी जब्त वाहनों को थाना अमोल पठा की सुरक्षा में रखा गया है। इन वाहनों के दस्तावेज और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

गुर्जर गैंग के नाम आए सामने

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह अवैध उत्खनन कार्य छोटे राजा गुर्जर, महेंद्र गुर्जर (पिता भरोसीलाल गुर्जर), धर्मेंद्र गुर्जर और देवेंद्र गुर्जर (पिता मदन सिंह गुर्जर) द्वारा किया जा रहा था। ये सभी ग्राम थरखेड़ा, तहसील नरवर के निवासी हैं।

Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख

जल्द होगी उत्खनित रेत की मात्रा का आकलन

टीम ने बताया कि खनिज गड्ढों में पानी भरे होने के कारण रेत की सटीक मात्रा का आकलन नहीं हो सका है। जल्द ही स्थल पर दोबारा माप की जाएगी और फिर उत्खनित खनिज की मात्रा निर्धारित कर कलेक्टर न्यायालय में अर्थदंड की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *