Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से गुजर रही मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22177) के जनरल कोच के बाथरूम में ‘पाक जिंदाबाद’, ‘बम धमाका’ और ‘ISIS’ जैसे शब्द काले पेन से लिखे मिले।
यह संदेश देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं।
जलगांव से इटारसी तक चला तलाशी अभियान
ट्रेन मुंबई से रवाना होकर वाराणसी की ओर जा रही थी। जलगांव स्टेशन पर शुरुआती जांच के बाद इटारसी जंक्शन पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। पूरी ट्रेन को घेरकर कोच-दर-कोच तलाशी ली गई।
इस दौरान एसी कोच बी-1 में एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की जांच में उसमें केवल कपड़े और एक भगवद्गीता पाई गई।
जांच के बाद पता चला कि लाल सूटकेस किसी यात्री का छूटा हुआ बैग था। रेलवे टीम ने संबंधित यात्री से संपर्क किया, जो उसे लेने के लिए इटारसी पहुंच रहा है। पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन भड़काऊ संदेशों को लेकर जांच जारी रखी।
Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख
जीआरपी ने कहा-
जीआरपी चौकी प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि यह किसी असामाजिक व्यक्ति की शरारत है, जिसका मकसद यात्रियों में डर फैलाना था। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज और यात्री सूची की जांच जारी है।
Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
8 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन
पूरी जांच के बाद ट्रेन दोपहर 12:58 बजे पिपरिया स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना हुई, जो निर्धारित समय से 8 मिनट देरी से थी। घटना के बाद नर्मदापुरम जिले के सभी रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान