NEET RE-EXAM 2026: ग्वालियर। री-नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित होने जा रही है जिसके तहत ग्वालियर में भी प्रासनिक तैयारियां आखरी चरण तक पहुंच गयी है। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी विनोद सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा भी की।
सीआरपीएफ करेगी निगरानी
प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारीयों ने बताया कि बैंक लॉकर से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न-पत्रों के बॉक्स सरकारी वाहनों से पहुंचाए जाएंगे। इस दौरान सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस, केंद्र अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
25 परीक्षा केंद्रों पर होंगे एग्जाम
कलेक्टर रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ तैनात रहे। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग फ्रिस्किंग बूथ बनाए गए हैं। जांच के बाद सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज करवाई जाये।
सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिस और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
#WATCH | Gwalior, Madhya Pradesh: Officials inspected NEET exam centres, reviewed security arrangements and facilities before the re-examination on June 21.
Collector Ruchika Chauhan says, “There are 25 centers in Gwalior district. More than 5000 children will take the exam in… pic.twitter.com/XgeEdR5YNg
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 19, 2026