Chambalkichugli.com

GWALIOR FRAUD WIFE CASE: शादी के 1 महीने बाद ही पति के घर से भागी पत्नी, बोली- 5 लाख नहीं दिए तो जिस्मफरोशी का आरोप लगाउंगी

GWALIOR NEWS UPDATE

GWALIOR FRAUD WIFE CASE: ग्वालियर। ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी राहुल जाटव ने अपनी पत्नी
पर गंभीर आरोप लगते हुए बताया है कि उसकी पत्नी एक ऐसे गिरोह की सदस्य है, जो शादी के नाम पर लोगों को ठगता है।

राहुल ने अपनी पत्नी सहित सास, साली और शिवपुरी साइबर सेल में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

NEET RE-EXAM 2026: ग्वालियर के 25 केंद्रों में होगी NEET परीक्षा, पेपर लीक के बाद Z+ सिक्योरिटी में होंगे एग्जाम

क्या है पूरा मामला?

राहुल का कहना है कि उनकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी में रहने वाली राखी जाटव से हुई थी। पति ने बताया कि शादी के दौरान ही पत्नी ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों की मदद से घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करवा लिए थे। जिसको लेकर वे पहले ही एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं।

पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी 15 मई को ससुराल आई थी, लेकिन 23 मई को बिना बताए घर छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर पांच लाख रुपए मांगना शुरू कर दिया।

अमेरिका-ईरान समझौते में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका चर्चा में, शहबाज शरीफ ने हस्ताक्षर के साथ कूटनीतिक सफलता का किया दावा

झूठे केस में फंसाने की धमकी

राहुल का आरोप है की 23 मई को जब उसके पास कॉल आया तो पत्नी ने पैसों की डिमांड की और पूरी न किए जाने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

पत्नी राखी जाटव- मुझे इस शादी में नहीं रहना है…. में इस शादी से तंग आ चुकी हूँ

पत्नी राखी जाटव- मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे 5 लाख रूपए भी चाहिए। और अगर मुझे पैसे नहीं मिले… तो में जान सुनवाई में तुम्हे झूठे केस में फंसाऊंगी

पत्नी राखी जाटव- में जान सुनवाई मे कहूँगी की शादी के बाद मुझसे जबरन देह व्यापर करवाया जाता था।

पीड़ित का कहना है कि उसे और उसके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने तथा बदनाम करने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

GWALIO FRAUD WIFE
GWALIO FRAUD WIFE

पहले से ही 10 शादी कर चुकी है पत्नी

रहुल ने दावा किया है कि जब उसने आपनी पत्नी के बारे में पता लगाया तो सामने आया की वह पहले से ही करिब 10 शादियां कर चुकी है और शादी के बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाती है। राहुल ने मांग की है कि पत्नी, उसकी मां और बहन के बैंक खातों की जांच कराई जाए, जिससे कथित ठगी का लेनदेन सामने आ सके।

टेलीग्राम पर केंद्र का सख्त रुख, हाई कोर्ट में कहा- आतंकी गतिविधियों और अपराधों का प्रमुख माध्यम बन रहा प्लेटफॉर्म

पुलिस ने शुरु की कार्रवाई

एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि एक युवक ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी शादी के बाद घर छोड़कर चली गई है। शिकायतकर्ता ने पत्नी द्वारा कई शादियां करने और जेवरात ठगने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच बिजौली थाना पुलिस को सौंपी गई है।

एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी शादी के कुछ समय बाद घर छोड़कर चली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला ने पहले भी कई शादियां की हैं और शादी के नाम पर जेवरात व नकदी की ठगी की है। मामले की जांच बिजौली थाना पुलिस को सौंपी गई है, जो सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News