Chambalkichugli.com

Indore Ujjain Corridor Project: इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा 2935 करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर, CM मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

CM MOHAN YADAV NEWS

Indore Ujjain Corridor Project: इंदौर। इंदौर और उज्जैन के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों को अब रहत मिल गई है। लंबे समय से चर्चा में रही इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना का शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहे।

सांवेर के चंद्रावतीगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 38 हजार से ज्यादा नए मकानों का गृह प्रवेश भी कराया गया।

महासागर के भीतर मंडरा रही बड़ी तबाही की चेतावनी, AMOC करंट के कमजोर होने से बढ़ा खतरा

2935 करोड़ की लगत से बनेगा कॉरिडोर

करीब 48 किलोमीटर लंबा यह फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के पास सिंहस्थ बायपास तक पहुंचेगा। इस परियोजना पर लगभग 2935 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

सरकार का दावा है कि सड़क बनने के बाद इंदौर और उज्जैन के बीच यात्रा पहले की तुलना में तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। खासकर सिंहस्थ, महाकाल दर्शन और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

हैदराबाद कोर्ट का बड़ा आदेश, अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर केस में करना होगा पेश

किसानों को मिलेगा 816 करोड़ का मुआवजा

इस परियोजना के लिए कुल 917 किसानों की 242.939 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई है। जिसके बदले सरकार ने किसानों को 816 करोड़ रुपए से अधिक मुआवजा देने का ऐलान किया है, फैसले की सबसे खास बात ये रही है कि किसानों को कलेक्टर गाइडलाइन के बजाय बाजार और बिक्री दरों के आधार पर 4 से 8 गुना ज्यादा मुआवजा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News