Datia News: दतिया एसपी सूरज वर्मा ने शुक्रवार शाम पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। आदेश के अनुसार जिले के छह थानों के प्रभारियों की अदला-बदली की गई।
लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली, जबकि बड़ौनी और सेंवढ़ा थानों के प्रभारियों को हटाकर साइबर सेल और कंट्रोल रूम भेजा गया। इस आदेश के बाद कई दिनों से चल रही तबादलों से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया।
सिविल लाइन और सेंवढ़ा थानों में बदलाव
जारी सूची के मुताबिक सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बनोरिया को सेंवढ़ा थाने की कमान दी गई। वहीं इंदरगढ़ थाना प्रभारी बैभव गुप्ता को सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन दोनों पोस्टिंग को लेकर विभाग में पहले से चर्चा चल रही थी।
Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’
11 महीने बाद गौरव शर्मा को मिली कमान
फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव गौरव शर्मा से जुड़ा है। वे लगभग 11 महीने से पुलिस लाइन में तैनात थे। लगातार चर्चाओं के बाद उन्हें इंदरगढ़ थाने की कमान सौंपी गई। इसी क्रम में पुलिस लाइन में पदस्थ दिनेश राजपूत को बड़ौनी थाना प्रभारी बनाया गया।
साइबर सेल और कंट्रोल रूम में नई जिम्मेदारी
कुछ प्रभारियों को फील्ड से हटाकर नई जगह भेजा गया। टीआई दिलीप समाधिया को बड़ौनी थाने से हटाकर साइबर सेल में पदस्थ किया गया। वहीं सेंवढ़ा थाने से हटाए गए टीआई विनीत तिवारी को कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया।
कई दिनों से चल रही थी चर्चा
पुलिस विभाग में पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि जिले के कई थाना प्रभारियों की पोस्टिंग बदलने वाली है। शुक्रवार शाम एसपी के आदेश के बाद ये अटकलें सच साबित हो गईं।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान