Chambalkichugli.com

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले शुक्रवार को हुई सबसे बड़ी ट्रेड डील के बाद आखिरकार रविंद्र जडेजा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 12 सीजन बिताने वाले इस स्टार ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया है और जडेजा ने नए सफर को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिलचस्प बात यह है कि बयान में उन्होंने चेन्नई का जिक्र नहीं किया और राजस्थान को ही अपना घर बताया।

जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद जडेजा ने कहा कि यह उनके लिए खास वापसी है। उन्होंने कहा, “राजस्थान रॉयल्स ने मुझे मेरा पहला मंच दिया था। यहीं पहली जीत मिली थी। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे अपने घर लौटा हूं। उम्मीद है कि मौजूदा खिलाड़ियों के साथ और ट्रॉफी जीतेंगे।”

जडेजा के इस बयान से साफ है कि वह इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी फीस भी ट्रेड एग्रीमेंट में 18 करोड़ रुपये से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है(Ravindra Jadeja) ।

संजू सैमसन अब बनेंगे सीएसके का हिस्सा

इस बड़े ट्रांसफर में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स भेजा गया है। वह अगले सीजन में अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपए की फीस पर ही खेलेंगे। संजू 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं और अधिकतर सीजन वह राजस्थान का हिस्सा रहे हैं।

चेन्नई से राजस्थान पहुंचे सैम करन

जडेजा के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी इस डील के साथ राजस्थान का हिस्सा बने हैं। सैम करन 2.4 करोड़ की मौजूदा फीस पर सीएसके छोड़कर राजस्थान से खेलेंगे। वह अब तक 64 आईपीएल मैच खेल चुके हैं।

सबसे बड़ी ट्रेड डील का असर

आईपीएल इतिहास की यह सबसे हाई प्रोफाइल ट्रेड डील बताई जा रही है। एक तरफ चेन्नई को संजू सैमसन जैसा भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है जबकि राजस्थान के पास अब जडेजा और करन का ऑलराउंड पैकेज है। दोनों टीमों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Read More: Mumbai Indians ने गुजरात से हथिया लिया खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले शानदार ट्रेड डील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *