Chambalkichugli.com

Ashoknagar Smack Arrest: अशोकनगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Ashoknagar Smack Arrest

Ashoknagar Smack Arrest: अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 5.18 ग्राम स्मैक बरामद की है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को रेलवे पटरी के पास स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को काले रंग की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

कई पुराने मामले भी सामने आए (Ashoknagar Smack Arrest)

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि पुत्र गजराज गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बोहरे कॉलोनी अशोकनगर बताया। तलाशी में उसके पास से स्मैक मिली और उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें तीन मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं।

Read More: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त

कई पुलिसकर्मी अभियान में शामिल (Ashoknagar Smack Arrest)

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान सहित पुलिस टीम, आरक्षक और साइबर यूनिट की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि नशे के दुष्प्रभाव से समाज को सुरक्षित रखना पुलिस की प्राथमिकता है और अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *