Shivpuri News: शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने लोगों को चौंका दिया है। भार्गव बगीचा स्थित लक्ष्मी बैटरी एंड कार श्रृंगार दुकान में दो चोर घुसे और लॉकर से 26,900 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना रविवार, 16 नवंबर को करीब 3:50 बजे हुई। उस समय दुकान मालिक अस्वस्थ थे और दवा खाकर अंदर सो रहे थे। दुकान का शटर खुला था।
Read More: अशोकनगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
लॉकर तक पहुंचे चोर (Shivpuri News)
दुकान मालिक राजकुमार लोधी अस्वस्थता के कारण अंदर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवक दुकान के सामने रुके। उनमें से दो युवक अंदर दाखिल हुए। दोनों ने सोते हुए दुकानदार को देखा और सीधे लॉकर की तरफ बढ़े। कुछ ही सेकंड में लॉकर खोलकर उसमें रखी नकदी लेकर बाहर निकल गए।
CCTV में कैद हुई वारदात (Shivpuri News)
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना साफ दर्ज हुई है। फुटेज में दोनों चोरों के चेहरे स्पष्ट नजर आते हैं, फिर भी अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता नीरज लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए फुटेज पुलिस को सौंप दिया है।
Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
एक साल पहले भी हुई थी चोरी (Shivpuri News)
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इसी दुकान में एक साल पहले भी चोरी हो चुकी है। उसने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है।
Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन