Chambalkichugli.com

Gwalior police: ऑटो में छूटे 6 लाख के जेवर, ग्वालियर पुलिस ने घंटेभर में लौटाया सामान

GWALIOR POLICE

Gwalior police: ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और हाईटेक पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश किया है। शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने ऑटो में छूटे करीब 6 लाख रुपए के सोने के गहने से भरे सूटकेस को महज एक घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने शहरभर में लगे CCTV कैमरों, टाइम-मैपिंग और RTO रिकॉर्ड का प्रभावी इस्तेमाल किया।

आज शनि प्रदोष व्रत, बन रहा दुर्लभ संयोग, जानिए पूजा का शुभ समय और मुहूर्त

ऑटो में गलती से छूटा सामान

शिवपुरी में रहने वाले राघवेंद्र रावत किसी निजी काम से ग्वालियर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन जाने के लिए पहले उन्होंने ऑटो किया, लेकिन वहां पहुंचने के वे जल्दबाजी में बिना सूटकेस लिए ही ऑटो से निकल गए।

कुछ देर बाद जब उन्हें सूटकेस छूटने का एहसास हुआ, तब तक ऑटो चालक वहां से जा चुका था। सूटकेस में करीब 6 लाख रुपए मूल्य के पुश्तैनी और नए सोने के आभूषण रखे हुए थे।

सिर्फ परंपरा नहीं, विज्ञान भी था वजह! पुराने जमाने के घरों में छोटे दरवाजे बनाने का राज

थाने पहुंचते ही पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

घबराए राघवेंद्र रावत अपने परिजनों के साथ तत्काल कोतवाली थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने बिना देरी किए एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने कंट्रोल रूम की सहायता से रेलवे स्टेशन से सराफा तिराहा तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी। टाइम-मैपिंग के जरिए उस ऑटो की पहचान की गई, जिसमें यात्री ने सफर किया था। इसके बाद ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर निकालकर RTO रिकॉर्ड से चालक का नाम, पता और मोबाइल नंबर निकला गया ।

Guru Gochar 2026: कर्क राशि में गुरु का गोचर, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं धन लाभ के योग

ऑटो चालक ने लौटाया सामान

पुलिस के संपर्क करने पर ऑटो चालक तुरंत सूटकेस लेकर कोतवाली थाने पहुंच गया। राघवेंद्र रावत की मौजूदगी में सूटकेस खोलकर देखा गया तो उसमें रखे सभी सोने के आभूषण सुरक्षित मिले। आवश्यक सत्यापन और पंचनामा पूरा करने के बाद पुलिस ने पूरा सामान उसके असली मालिक को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *