MORENA FAMILY MURDER: मुरैना। शहर में वीडियो बनाने को लेकर हुए घरेलु विवाद ने इतना हिंसक मोड़ ले लिया, जिसे देख अब सभी लोग हैरान हैं। खबर है कि जिले के किशनपुर गाओं में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
इसके बाद खुद भी गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।
शिवपुरी में अवैध खनन कार्रवाई के दौरान बवाल युवक को थप्पड़ मारते खनिज निरीक्षक का VIDEO वायरल
घर के आंगन में की हत्या
बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात शुक्रवार देर रात घर के आंगन में हुई। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर का मैन गेट बाहर से बंद है। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने बाउंड्री के ऊपर से झांककर देखा तो महिला और दोनों बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
देर रत सो रही बीवी पर किया हमला
पुलिस ने बताया कि घटना 25 मार्च रत की है जब बलराम सिंह ने देर रत सो रही अपनी 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने अपने दोनों बेटों, 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देबू पर भी ताबड़तोड़ वार किए। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर ए तैयबा से जुड़े आतंकी, सवालों में घिरे पूर्व क्रिकेटर
हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचा आरोपी
परिजनों की हत्या करने के बाद बलराम सिंह गांव से निकलकर शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा, जहां उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को आरोपी का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।
पत्नी के डांस वीडियो को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बलराम सिंह बेंगलुरु में मार्बल घिसाई का काम करता था और करीब एक माह पहले ही गांव लौटा था। इसी दौरान गांव में आयोजित भागवत कथा में उसकी पत्नी रविता ने डांस किया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का वीडियो गांव के कुछ युवकों ने बनाकर बलराम को व्हाट्सएप पर भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार, वीडियो देखने के बाद से बलराम अपनी पत्नी से नाराज रहने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर रविता कुछ दिनों के लिए मायके भी चली गई थी और तीन दिन पहले ही वापस ससुराल लौटी थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बलराम पत्नी के अकेले बाजार जाने को लेकर भी आपत्ति जताता था।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।