Chambalkichugli.com

Morena News: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत

Morena News

Morena News: मुरैना। जिले में बिजली बिलों के बकायों को निपटाने के लिए लागू समाधान योजना का बड़ा असर दिख रहा है। अब तक 2260 उपभोक्ता योजना का लाभ ले चुके हैं। इन उपभोक्ताओं ने कुल 10 करोड़ 56 लाख रुपए की बकाया राशि जमा की है, जबकि 9 करोड़ 13 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है। योजना दो चरणों में संचालित हो रही है और इसमें बड़े बकायेदारों को भी विशेष राहत मिल रही है।

मुरैना शहर जोन में श्रीमती कसूरी बाई के कनेक्शन पर 40 लाख 93 हजार 249 रुपए का बकाया दर्ज था। इस मामले में धारा 138 के तहत प्रकरण दर्ज कर बिजली न्यायालय में केस भी पंजीकृत था और डीआरए की कार्रवाई चल रही थी। समाधान योजना के तहत उनके परिवार ने 7 लाख 42 हजार 829 रुपए की मूल राशि जमा कर दी, जिसके बाद 33 लाख 50 हजार 420 रुपए का सरचार्ज माफ किया गया।

Read More: हॉक फोर्स इंस्पेक्टर Ashish Sharma शहीद, CM ने दी श्रद्धांजलि

दो चरणों में लागू योजना

मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025–26 उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में बड़ी छूट देती है। पहला चरण 3 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक है, जिसमें 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है।

दूसरा चरण 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें 50 से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होगा और निर्धारित प्रतिशत में बकाया राशि जमा करनी होगी।

Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

अब तक 2260 उपभोक्ताओं ने पाया लाभ

बिजली विभाग के एस ई सुरेश कुमार के अनुसार समाधान योजना जनता के हित में शुरू की गई है और उपभोक्ताओं को इसका लाभ जल्द से जल्द लेना चाहिए। जिले में अब तक 2260 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। उपभोक्ताओं ने 10 करोड़ 56 लाख रुपए का भुगतान किया है और 9 करोड़ 13 लाख रुपए का सरचार्ज माफ किया जा चुका है।

Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *