Chambalkichugli.com

Guna News: गुना में यूनिटी मार्च के दौरान भाजपा नेता सुरक्षाकर्मियों से भिड़े

Guna News

Guna News: गुना। शहर में बुधवार को निकाले गए यूनिटी मार्च के दौरान भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र रघुवंशी और वार्ड 16 के पार्षद दिनेश शर्मा का सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। मामला रैली में आगे बढ़ने को लेकर शुरू हुआ।

सुरक्षाकर्मी सभी प्रतिभागियों को लाइन में चलने के लिए कह रहे थे, इसी दौरान दोनों नेता आगे निकलने लगे। रोकने पर नेताओं ने बहस की और उंगलियां दिखाते हुए नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया।

यूनिटी मार्च का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत, जिला प्रशासन और नगरपालिका गुना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रखा गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

READ MORE: भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने की मारपीट, पिता बोले चेहरे पर थप्पड़ों के निशान

मार्च की शुरुआत पशु चिकित्सालय परिसर से हुई, जहां प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव और राजेंद्र सिंह सलूजा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पदयात्रा हाट रोड स्थित पशु चिकित्सालय से शुरू होकर हाट रोड, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, शास्त्री पार्क और एबी रोड होते हुए नगरपालिका कार्यालय के पास समाप्त हुई। रास्ते भर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत

यात्रा में विद्यार्थियों, एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक संस्थाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और स्वदेशी भावना को मजबूत करना था।

मार्च के दौरान हुए विवाद ने कुछ देर के लिए व्यवस्था गड़बड़ा दी थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Read More: हॉक फोर्स इंस्पेक्टर Ashish Sharma शहीद, CM ने दी श्रद्धांजलि

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *