Datia News: दतिया। श्री पीतांबरा पीठ पर निर्माणाधीन मुख्य सिंह द्वार के आठ पिलरों पर लगी मेहराब बुधवार रात अचानक गिर गई। घटना शाम सात बजकर पचास मिनट पर हुई, जब मां पीतांबरा की संध्या आरती चल रही थी। तेज धमाके की आवाज से श्रद्धालुओं में घबराहट फैल गई, लेकिन सौभाग्य रहा कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
निर्माण कार्य पिछले एक साल से जारी है और मुख्य द्वार को लगभग दस करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। पिलरों पर मेहराब हाल ही में लगाई गई थी। मजदूर काम खत्म कर पहले ही घर लौट चुके थे, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। (Datia News)
Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत
इससे पहले वर्ष 2021 में सिंह द्वार के दोनों ओर बनाए गए दो छज्जों में से एक गिरा था। उस समय दो बाइक सवार नीचे से गुजर रहे थे, जिन्होंने समय रहते बाइक छोड़कर खुद को बचा लिया था।
ट्रस्ट के सहायक व्यवस्थापक मनोज मुदगल ने बताया कि बारह पिलरों में से आठ पिलरों की मेहराब नीचे आ गई। संभव है कि पिलरों में मजबूती की कमी रह गई हो। घटना की जांच की जा रही है। (Datia News)
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा