Morena News: श्योपुर के कूनो से निकला एक चीता बुधवार शाम मुरैना जिले की सीमा में सड़क के पास दिखा। टेंटरा थाना क्षेत्र में शाम करीब 5 बजे सबलगढ़ लौट रही 108 एंबुलेंस के सामने चीता आ गया। एंबुलेंस चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद चीता जंगल की ओर चला गया।
Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत
टेंटरा और श्यामपुरा के बीच मिला था चीता
सबलगढ़ 108 एंबुलेंस स्टाफ गोविंद जादौन ने बताया कि वह मरीज को श्योपुर छोड़कर लौट रहे थे, तभी टेंटरा और श्यामपुरा के बीच सड़क के किनारे चीता घूमता दिखाई दिया। गोविंद ने कहा कि यह पल अचानक था, इसलिए उन्होंने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
तीन महीने से मुरैना में घूम रहे कूनो के चीते
कूनो से निकलकर मुरैना जिले में आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह चीता तीन महीने से कूनो वापस नहीं गया है। सबलगढ़, टेंटरा, रामपुर, कैलारस और पहाड़गढ़ क्षेत्रों में इसके दिखने की घटनाएं जारी हैं।
वन विभाग की चीता मॉनिटरिंग टीम कूनो से बाहर निकले चीतों पर नजर रखती है। मुरैना में लगातार मूवमेंट के कारण टेक्निकल टीम और स्थानीय वन विभाग भी लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं। टीम का कहना है कि चीते सुरक्षित हैं और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
Read More: शहीद इंस्पेक्टर Ashish Sharma को अंतिम विदाई