Chambalkichugli.com

MP Monsoon: एमपी में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 40 से ज्यादा शहरों में बारिश का यलो अलर्ट!

mp weather

MP Monsoon: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। एमपी के कई जिलों में हलकी से माध्यम बारिश का दौर लगातार जारी है। IMD ने आज प्रदेश के 40 से ज्यादा शहरों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

भीषण गर्मी के बीच ब्रिटेन में एसी पर सख्ती, नेट जीरो नीति के तहत घरों से हटाने के निर्देश

यहां जारी है भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट और सिवनी में मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

तलाक से लेकर विवादित बयानों तक, Akansha Chamola के 5 बड़े विवाद जिन्होंने बार-बार उन्हें सुर्खियों और ट्रोलिंग के केंद्र में ला खड़ा किया

आपके शहर का तापमान

बारिश और बादलों के चलते प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा—

भोपाल: 25°C
इंदौर: 27.6°C
जबलपुर: 24.6°C
ग्वालियर: 22.6°C
नर्मदापुरम: 38.8°C

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि नर्मदापुरम में अभी भी गर्मी का असर है। हालांकि यहां भी अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।

July Bank Holiday 2026: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर ही करें जरूरी काम की प्लानिंग

मानसून पकड़ रहा रफ्तार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून अब दोबारा सक्रिय हो गया है और इसकी आगे बढ़ने की रफ्तार तेज होने लगी है। अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों में भी पहुंच जाएगा, जिससे व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News