VIRAL HELICOPTER WEDDING: भिंड। लहार में इन दिनों एक शादी काफी चर्चा में हैं, लेकिन शादी समारोह के वजह से नहीं बल्कि दुल्हन की विदाई की वजह से। चूँकि यहां के स्थानीय निवासी डॉ. मनीष चंदेल अपनी दुल्हन को ग्वालियर से हेलीकॉप्टर में विदा कराकर सीधे लहार लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि लहार के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी दूल्हे ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाकर शादी की विदाई को यादगार बना दिया।
MP को मिली दो सोलर प्रोजेक्ट की सौगात…, नीमच में मिलेगी दुनिया की सबसे सस्ती ₹2.14 में बिजली
हेलीकाप्टर देखने लगा लोगों का जमावड़ा
पूरा मामला भिंड के लहार का बताया जा रहा है। इस विदाई को देखने के लिए के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग हेलीकॉप्टर के साथ दूल्हा और दुल्हन के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि हमने कभी भी अपने क्षेत्र में इस तरह की हेलीकॉप्टर वाली विदाई नहीं देखी।
दूल्हे डॉ. मनीष चंदेल ने बताया कि उनका सपना था कि उनकी शादी की विदाई शाही अंदाज में हो। इसी वजह से उन्होंने हेलीकॉप्टर से दुल्हन को घर लाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने अच्छा-खासा खर्च भी किया, लेकिन उनका कहना है कि जिंदगी के इस खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाना उनकी पहली दिली ख्वाहिश थी।
100 साल में तीसरा सबसे सूखा रहा जून…. अल नीनो के असर से देश में बारिश में 42% की कमी
फूल-मालाओं और बैंड-बाजे से हुआ स्वागत
हेलीकॉप्टर के उतरते ही परिजनों और रिश्तेदारों ने नवदंपति का फूल-मालाओं, बैंड-बाजे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया। आसमान से दुल्हन के आने का यह अनोखा नजारा देख लोग बहुत ज्यादा खुश नजर आए।
MP Monsoon: एमपी में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 40 से ज्यादा शहरों में बारिश का यलो अलर्ट!
पूरे इलाके में बनी चर्चा
इस अनोखी शादी और हेलीकॉप्टर से हुई विदाई की चर्चा अब पूरे चंबल अंचल में हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार अपने क्षेत्र में इस तरह की शाही विदाई देखी है। यही वजह है कि यह शादी अब सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रही है।