Gwalior Encounter News : ग्वालियर। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने वाला कुख्यात गैंगस्टर कपिल यादव सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार हो गया। तड़के से शुरू हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक गोलियां चलीं। पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद दबोच लिया और जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
मोहनपुर में खत्म हुई मुठभेड़ (Gwalior Encounter News)
सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कपिल यादव अपने साथी अमन के साथ मेला ग्राउंड के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर अमन यादव को कट्टे सहित पकड़ लिया, लेकिन कपिल वहां से भाग निकला।
करीब दो घंटे की तलाश के बाद मोहनपुर के ईंट भट्ठे के पास पुलिस और आरोपी आमने-सामने आ गए। कपिल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली पैर में लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला (Gwalior Encounter News)
तीन दिन पहले मुरार के बड़ागांव में जमीन विवाद के दौरान कपिल और उसके साथियों ने भाजपा नेता पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर घातक हमला कर दिया था। नेता और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे।
22 वर्षीय कपिल यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली सहित 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वह जमीनों पर कब्जा और प्लॉटिंग के लिए जाने जाना वाला बदमाश है।
भाजपा नेता ने कहा (Gwalior Encounter News)
दिल्ली में इलाज करा रहे भाजपा नेता पूरन सिंह ने कहा,“कपिल यादव के एनकाउंटर में घायल होने की खबर से मैं खुश हूं। यह सही कार्रवाई है। वह मेरी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता था।”
Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा