Chambalkichugli.com

Sheopur News: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर में चंबल नहर में डूबकर लापता हुए ट्रैक्टर चालक बादल का शव बुधवार सुबह मिल गया। वह 22 नवंबर को आसीदा गांव के पास ट्रैक्टर के बेकाबू होकर नहर में गिरने के बाद से लापता था। हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति तैरकर बाहर आने में सफल रहा था, लेकिन चालक तेज बहाव में बह गया था।

पिछले पांच दिनों से SDRF टीम, पुलिस तथा स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह नहर में एक शव तैरता दिखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। डायल-112 टीम और गोताखोरों ने रस्सों की मदद से शव को बाहर निकाला। पहचान होने पर मृतक की पुष्टि श्योपुर निवासी बादल के रूप में हुई।

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

शव मिलने की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे और वातावरण शोकाकुल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि तेज बहाव युवक को काफी दूर तक खींच ले गया था, इसी कारण उसे खोजने में समय लगा।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (Sheopur News)

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *