Gwalior News: ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र के बरा गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर फिर से तनाव भड़क गया। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में चार बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आसपास मौजूद भीड़ में दहशत फैलाने के लिए बदमाश 12 बोर की बंदूक से फायरिंग करते रहे।
फायरिंग के दौरान वहां महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जो गोलियों की आवाज सुनते ही इधर-उधर भागकर छिप गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को हथियारों के साथ भागते हुए देखा जा सकता है।
READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम
चाचा को भी बेरहमी से पीटा
पीड़ित अजीम हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर बैठा था, तभी सुलेमान, सैवाक खान, नायब हुसैन उर्फ टिंकल और रहबर उर्फ छोटू बंदूक लेकर आए और सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हमला कर दिया। अजीम को बचाने पहुंचे उसके चाचा हामिद हुसैन को भी बदमाशों ने सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा।
फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अजीम और हामिद को उपचार के लिए भेजा गया है।(Gwalior News)
READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
सरकारी जमीन पर कब्जे की रंजिश
स्थानीय लोगों के अनुसार अजीम के घर के पास शासकीय जमीन है, जिस पर आरोपी कब्जा करना चाहते थे। परिवार द्वारा विरोध करने पर आरोपी नाराज थे । इसी रंजिश में उन्होंने हमला किया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि “मारपीट और फायरिंग की घटना दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।” (Gwalior News)
Read More: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर