Chambalkichugli.com

Shivpuri News: शिवपुरी में दो युवकों की संदिग्ध मौत, युवक फांसी पर झूला

Shivpuri News:

Shivpuri News: शिवपुरी में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत ने शहर में सनसनी मचा दी। दोनों मौतों के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। देहात थाना पुलिस ने मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर

लुधावली में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक

पहली घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे लुधावली स्थित वेयरहाउस के पीछे हुई। यहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिलीप आदिवासी पुत्र रामस्वरूप निवासी लुधावली के रूप में की गई। अभी यह साफ नहीं है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

सुभाष पार्क में अधेड़ का शव

बुधवार सुबह सुभाष पार्क में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विक्की यादव पुत्र भंवरसिंह निवासी अहीर मोहल्ला के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक विक्की अकेला रहता था और शराब का सेवन अधिक करता था। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

देहात थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है और गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाओं की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *