Chambalkichugli.com

Ashoknagar News: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट पर CPR-BLS प्रशिक्षण

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के चंदेरी में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना के ब्लैक स्पॉट पर CPR और BLS प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों को जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तुरंत सहायता के महत्व को समझाया गया।

ट्रैफिक थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आसपास के निवासियों और राहगीरों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण कौशिक महल सहित कई स्थानों पर हुआ, जिसमें चंदेरी सिविल अस्पताल के डॉक्टर अमन खान ने भी हिस्सा लिया। (Ashoknagar News)

Read More: चंबल नहर से बरामद हुआ लापता ट्रैक्टर चालक का शव, श्योपुर में 5 दिन पहले नहर में गिरा था ट्रैक्टर

गोल्डन आवर का महत्व बताया

प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटा सबसे कीमती होता है। इस अवधि में सही सहायता और CPR से घायल की जान बचाई जा सकती है।

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

राहवीर योजना की जानकारी

कार्यक्रम में राहवीर योजना के बारे में बताया गया, जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाता है तो सरकार उसकी सराहना करते हुए 25 हजार रुपए का पुरस्कार देती है।

एसपी के निर्देश पर अभियान

थाना प्रभारी स्नेहा ठाकुर के अनुसार, एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए यह प्रशिक्षण लगातार चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। (Ashoknagar News)

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *