Chambalkichugli.com

Datia Assembly By Election: कांग्रेस की आज अहम बैठक, प्रत्याशी के नाम पर लग सकती है मुहर

Datia Bypoll

Datia Assembly By Election: मध्यप्रदेश। दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गयी है। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता अपनी दावेदारी हासिल करने में जुटे हुए हैं इसी कड़ी में आज पार्टी की ओर से दतिया के मोटल होटल में महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ प्रत्याशी के नाम पर भी अंतिम फैसला हो सकता है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और सांसद अशोक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पहले यह सम्मेलन गुरुवार को होने वाला था, लेकिन वरिष्ठ नेताओं की उपलब्धता को देखते हुए इसकी तारीख बदल दी गई।

COACHING CENTRE BANNED: मुरैना में कोचिंग सेंटरों पर छापा,80% संस्थानों में नहीं मिलीं जरूरी सुविधाएं

कई नेताओं ने ठोकी है दावेदारी

दतिया सीट से कांग्रेस टिकट के लिए कई नेता मैदान में हैं। इनमें पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व राज्य मंत्री अवधेश नायक, राजेंद्र भारती के परिवार, जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।

Gwalior love jihad case: पहले बंटी कुशवाह, फिर निकला बंटी खान! पहचान छिपकर की शादी, फिर बेचने की कोशिश

2023 का टिकट विवाद फिर चर्चा में

पार्टी के अंदर 2023 विधानसभा चुनाव का टिकट विवाद भी चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक हलकों में माना जाता है कि उस समय अवधेश नायक का टिकट अंतिम समय में कट गया था और राजेंद्र भारती को उम्मीदवार बनाया गया था। इसी वजह से इस बार टिकट को लेकर अंदरूनी खींचतान तेज बताई जा रही है।

पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर फैली अफवाहों को सरकार ने बताया गलत, 10 बिंदुओं में दी सफाई

कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

बैठक में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, सांसद अशोक सिंह, जिला संगठन प्रभारी रामलखन दंडौतिया और विधानसभा प्रभारी दशरथ गुर्जर समेत कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सुबह 10:30 बजे मोटल होटल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद कांग्रेस दतिया उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News